गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली में राहुल गांधी के सामने यूपी में कांग्रेस के अंतिम किले को बचाने की चुनौती

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी की सिर्फ एक लोकसभा सीट ही जीत सकी थी और वह सीट रायबरेली ही थी. 2024 के चुनाव में राहुल गांधी के सामने अब  यूपी में गांधी परिवार के इस अंतिम किले को बचाने की चुनौती होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rae Bareli Lok Sabha Seat: लंबे इंतजार और नामांकन के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने यहां से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है. सोनिया गांधी के राज्य सभा जाने के बाद ये सीट खाली हो गई थी और यहां से कौन चुनाव लड़ेगा इसपर संशय बना हुआ था लेकिन अब ये स्थिति साफ हो गई है. इसके साथ ही गांधी परिवार अपनी विरासत वाली इस सीट को एक बार फिर से अपने पास रिटेन रखा है. बता दें कि, रायबरेली सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है और आज यानी 3 मई को नामांकन का अंतिम दिन है.