पहले चरण में 102 सीटों पर होगी वोटिंग, इन हॉट सीट पर कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर!

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर सीट से और केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

First Phase Voting: लोकसभा चुनाव का कल यानी 19 अप्रैल से आगाज होने जा रहा है. कल पहले चरण के मतदान होंगे. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा. बतातें चले की देश की सभी 543 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है. 4 जून की वोटों की गिनती होनी है. आइए जानते हैं कि कल किन-किन राज्यों की सीटों पर मतदान होने जा रहा है. साथ ही उन दिग्गज चेहरों की भी बात करेंगे जिनके सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे.