Jhansi Viral: मुआवजा मिलते ही रेशमा ने लवर के साथ मिलकर कर डाला पति के साथ इतना बड़ा कांड!
झांसी में जमीन का मुआवजा मिलने के बाद एक महिला ने अपने पति पर खौलती चाय फेंक कर उसे घायल कर दिया और घर से लाखों के जेवर व नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार पत्नी व उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है.
ADVERTISEMENT

पैसे लेकर प्रेमी के साथ भाग पत्नी
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. यहां बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) के तहत जमीन का मुआवजा मिलते ही एक पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसा 'कांड' कर दिया कि पति अब पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर है. आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है.
