गौतम अदाणी से जुड़े राहुल गांधी के इस दावे पर अजित पवार ने लगा दी मुहर, बता दी उस बैठक का राज!
2019 में जब महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए राजनीति गरम थी, तब बीजेपी और एनसीपी के बीच एक गुप्त बैठक का आयोजन हुआ था. अजित पवार के अनुसार, इस बैठक में गौतम अदाणी भी मौजूद थे.
ADVERTISEMENT

Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar
Ajit Pawar on Gautam Adani: पिछले कुछ सालों से राहुल गांधी लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के बीच गहरे संबंध हैं. उनका दावा है कि अदाणी को हर बड़े प्रोजेक्ट में एकाधिकार प्राप्त है और यही असल मुद्दा है. राहुल गांधी इसे ‘मोनोपोली’ बताते हैं और बीजेपी के नेताओं को बार-बार चुनौती देते हैं. वहीं, हाल ही में अजित पवार ने इस आरोप को और भी मजबूती दी है, जब उन्होंने गौतम अदाणी के बीजेपी के साथ संबंधों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए.