ममता बनर्जी ने कहा, 'लुक बिहार' बजट लाई है सरकार, दिशाहीन और जनविरोधी है ये नीति 

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा कि इस बजट में 'लुक ईस्ट' नहीं बल्कि 'बिहार तकाओ नीति' यानी 'बिहार देखो' के अलावा कुछ नहीं है. ममता बनर्जी ने कहा, यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन, जनविरोधी है, इसमें कोई दृष्टि नहीं है, केवल एक राजनीतिक मिशन है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के बजट की आलोचना की हैं. उन्होंने इस बजट को भेदभावपूर्ण और सरकार बचाने वाला बजट बताया है. विधानसभा में अपने कक्ष में पत्रकारों से बात करते हुए नाराज ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया में कहा, 'यह एक गरीब विरोधी, जनविरोधी बजट है और बंगाल को इससे वंचित रखा गया है.' भाजपा के दो सहयोगियों आंध्र प्रदेश और बिहार को इस बजट में बड़ी हिस्सेदारी दी गई है. ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल को दरकिनार करने, राज्य के विकास के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता और संसाधन देने से इनकार करने का आरोप लगाया है.