मायावती ने कर दिया आकाश आनंद का डिमोशन, जानिए क्या है इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी

वैसे पार्टी के अंदर खाने एक चर्चा इस बात की भी चल रही है कि, मायावती ने ये फैसला अपनी विरासत को बचाने के लिए लिया है. मायावती किसी सूरत में अपने भविष्य की विरासत को केस मुकदमों में फंसा नहीं देखना चाहती थीं

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

UP Politics Mayawati: देश में लोकसभा का चुनाव चल रहा है. इस चुनावी मौसम में रोज नए उलटफेर देखने को मिल रहे है. ऐसे ही बीते दिन उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने उत्तराधिकारी के साथ पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से भी हटा दिया. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, 'पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश आनंद को दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है.' मायावती के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है वो वजह जिससे आकाश आनंद की सियासत में इंट्री के कुछ महीने बाद एग्जिट भी हो गया.