Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड और जहरीली हवा का कहर, 7 जनवरी को IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 7 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. मंगलवार के मुकाबले AQI में भारी उछाल देखा गया और शाम को 310 के साथ बहुत खराब दर्जा मिला. इसमें मुंडका, चांदनी चौक और नेहरू नगर जैसे इलाकों में हवा बेहद जहरीली बनी रही. इस बीच IMD ने आज के लिए ताजा अपडेट जारी किया है.

Delhi Weather Alert: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 7 जनवरी 2026 के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली-NCR के आसपास कई इलाकों में आज यानी 7 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का गहरा असर देखने को मिलेगा. इसे देखते हुए IMD दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यहां सुबह के समय दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में विजिबिलिटी काफी कम रहने का अनुमान है. मौसम की इस मार के साथ ही दिल्ली की हवा भी जहरीली बनी हुई है. मंगलवार को दिल्ली के AQI में मामूली सुधार हुआ था लेकिन बुधवार को ये चिंताजनक स्थिति दर्ज किया. बीते 24 घंटों में प्रदूषण के स्तर में भारी उछाल देखने को मिला. बुधवार शाम दिल्ली का औसत AQI 310 दर्ज किया गया है जो कि बहुत खराब कैटेगरी मानी जाती है. मुंडका और चांदनी चौक जैसे इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक दिखी.
7 जनवरी 2026 को रहेगा दिल्ली का मौसम?
माैसम विभाग के अनुसार आज यानी 7 जनवरी 2026 को दिल्ली में सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा. दोपहर के बाद मौसम साफ होगा. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 15 से 17 और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह नॉर्थ सदिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, शाहदरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग का ऑफिशियल पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आंशिक बादल दिख सकते हैं. अगले 2 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद आमतौर पर बादल छाने की संभावना है. वहीं, अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. 8 जनवरी 2026 को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. 9 जनवरी को सामान्य से कुछ कम रह सकता है जबकि 10 और 11 जनवरी 2026 को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें...

बीते कल के मुकाबले बढ़ा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 310 दर्ज किया गया, जो कि बीते कल की तुलना में बढ़ा हुआ था. कल इस समय तक 241 रिकाॅर्ड किया गया था. यानी बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के AQI में 69 अंकों की बढ़ोतरी हुई है. CPCB के मुताबिक मंगलवार को शाम 5 बजे तक किसी भी स्टेशन पर 200 से कम AQI दर्ज नहीं किया गया.
देखें सबसे ज्यादा AQI वाले स्टेशन
मुंडका - 369
चांदनी चौक - 366
नेहरू नगर - 365
जहांगीरपुरी - 362
पूसा - 361
आनंद विहार - 358
सिरीफोर्ट - 355
आर के पुरम - 351
पटपड़गंज - 349
विवेक विहार - 349
यहां देखें AQI की रेंज
| AQI रेंज | हवा की गुणवत्ता | स्वास्थ्य पर प्रभाव |
| 0-50 | अच्छा (Good) | हवा की गुणवत्ता ठीक रहती है, स्वास्थ्य पर न्यूनतम असर |
| 51-100 | संतोषजनक (Satisfactory) | संवेदनशील लोगों को हल्की सांस की परेशानी |
| 101-200 | मध्यम (Moderate) | फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोगियों को सांस लेने में दिक्कत |
| 201-300 | खराब (Poor) | लंबे समय तक संपर्क में रहने पर अधिकांश लोगों को परेशानी |
| 301-400 | बहुत खराब (Very Poor) | लंबे समय तक रहने पर श्वसन संबंधी बीमारियां |
| 401-500 | गंभीर(Severe) | स्वस्थ लोगों पर भी असर, बीमारों की स्थिति गंभीर |










