जाते-जाते मोदी का मिजोरम जाना कैंसल, कांग्रेस के लिए बढ़ा मौका

मिजोरम बीजेपी के लिए कोई बहुत संभावना वाला राज्य नहीं है. लड़ाई सीएम जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट और कांग्रेस के बीच है.

ADVERTISEMENT

Narendra Modi
Narendra Modi
Google CTA

Mizoram Election: मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने हैं. पीएम मोदी को प्रचार करने जाना था लेकिन उनका अचानक मिजोरम दौरा रद्द हो गया. बीजेपी ने चुनाव आयोग को स्टार कैंपेनर की जो लिस्ट सौंपी थी उसमें मोदी का कैंपेन मामित में 30 अक्टूबर को तय था. अब उसी दिन मिजोरम न जाकर पीएम मोदी गुजरात चले गए. सुनने में ये आ रहा कि अमित शाह और नितिन गडकरी मिजोरम जाएंगे. लेकिन इनके दौरे की कोई तारीख अभी पक्की नहीं है.