नरोत्तम मिश्रा की सीट फंसी? एग्जिट पोल में देखिए शिवराज, कमलनाथ, विजयवर्गीय का कैसा है हाल

मध्य प्रदेश को लेकर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का सीट वाइज एग्जिट पोल आ गया है. इसमें मध्य प्रदेश की कई हाई प्रोफाइल सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सीट भी कड़े मुकाबले में फंसी नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश एग्जिट पोल 2023
मध्य प्रदेश एग्जिट पोल 2023
Google CTA

Madhya Pradesh Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश को लेकर इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया का सीट वाइज एग्जिट पोल आ गया है. इसमें मध्य प्रदेश की कई हाई प्रोफाइल सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सीट भी कड़े मुकाबले में फंसी नजर आ रही है. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी सांसद रीति पाठक, विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. गोविन्द सिंह और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के अलावा भी कई बड़े नेता हैं, जिनकी सीट को लेकर एग्जिट पोल सामने आया है.