'परीक्षा से पहले मेरे पास आ गया था पेपर, फूफा ने करवाई थी सेटिंग,' NEET पेपर लीक के आरोपी छात्र का कुबूलनामा
NEET Paper Leaked: जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने बताया कि परीक्षा धांधली में उसकी भी संलिप्तता है और अपने भतीजे अनुराग यादव के लिए उसने गड़बड़ी में भूमिका निभाई है.
ADVERTISEMENT

NEET Paper Leaked: NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी अनुराग यादव का कुबूलनामा सामने आया है. उसने पुलिस के सामने दर्ज कराए बयान में कहा है कि जो प्रश्न पत्र लीक हुआ, वही परीक्षा में आया और 100 प्रतिशत वही सवाल परीक्षा में पूछे गए थे. मेरे पास ये प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही आ गया था. अनुराग का कहना था कि फूफा ने सेटिंग करवाई थी और उसे कोटा से पटना बुलवाया था. रात में हर प्रश्न का उत्तर रटवाया गया था. परीक्षा के बाद पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया.