पतंजलि के MD बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, बोला अनजाने में हो गई गलती
अदालत के समक्ष दायर हलफनामे में, पतंजलि ने भ्रामक विज्ञापनों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की जिसमें पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट में उसके पिछले आदेशों के उल्लंघन के लिए बिना शर्त माफी मांगी.
ADVERTISEMENT

Patanjali Case:पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने आज सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त के माफी मांग ली हैं. उन्होंने कोर्ट से कहा कि, कंपनी भ्रामक विज्ञापनों के लिए 'खेद व्यक्त करती है'. उन्होंने ये भी कहा कि, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि, भविष्य में ऐसे विज्ञापन जारी नहीं किए जाएं.' पतंजलि कंपनी के भ्रामक विज्ञापनों पर सुप्रीम कोर्ट के जारी 'कारण बताओ नोटिस' पर कंपनी की प्रतिक्रिया तब आई है जब सर्वोच्च अदालत ने योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को दो सप्ताह में अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा.