बिरसा मुंडा के गांव से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू करेंगे PM, इसे लेकर क्यों है विवाद?

विकसित संकल्प यात्रा 15 नवंबर से देश-भर में हो रही है. शुरुआत झारखंड के आदिवासी इलाकों से होगी. इस यात्रा में आमलोग प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुडेंगे, और उनसे सवाल पूछेंगे.

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं.
google news

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दो दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान वह आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव भी जाएंगे. यहां से वह 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे. बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाता है. विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार अपनी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना चाहती है. इस यात्रा के सारथी सरकार के अधिकारी बनेंगे. इस यात्रा को लेकर विवाद हो रहा है. चुनाव आयोग ने पांच उन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में इस यात्रा पर रोक लगा रखी है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि सरकार अफसरों का इस्तेमाल चुनावी प्रचार में कर रही है.