पश्चिम बंगाल में सिख IPS को ‘खालिस्तानी’ कहने पर बवाल, ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला

West Bengal Sikh IPS news: एक सिख IPS अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं-कार्यकर्ताओं की भिड़ंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

West Bengal Sikh IPS news: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक सिख IPS अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं-कार्यकर्ताओं की भिड़ंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पगड़ीधारी सिख पुलिस अधिकारी आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी वालों ने उन्हें खालिस्तानी कहा. IPS अधिकारी इस बात पर बिफरे हुए नजर आ रहे हैं कि पगड़ी पहनने की वजह से उन्हें खालिस्तानी कहा गया. वैसे बीजेपी नेता इस आरोप से इनकार कर रहे हैं. इस बीच संदेशखाली में कथित यौन हिंसा के आरोपों पर बीजेपी के निशाने पर रहीं ममता बनर्जी को इस मामले ने पलटवार का एक मौका दे दिया है.