'मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं, 50% से ज्यादा करूंगा आरक्षण', राहुल गांधी को फिर क्यों कहनी पड़ी ये बात?
Rahul Gandhi on Reservation: राहुल गांधी कहा था कि, 'जब देश में पुरी तरह से निष्पक्षता आ जाएगी तब आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा.' उनके इस बयान के बाद देश में कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई. बसपा सुप्रीमो मायावती ने तो राहुल गांधी को आरक्षण का विरोधी तक बता दिया.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi on Reservation: 'मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं, हम आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाने जा रहे हैं और मैं यह बात बार-बार कहता रहा हूं.' ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ये बातें कहनी पड़ी? दरअसल राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं. इस दौरान वो कई यूनिवर्सिटीज में छात्रों से बातचीत का रहे है. इसी कड़ी में सोमवार को यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जटाउन में उन्होंने आरक्षण को लेकर एक बड़ी बात कही थी.