चर्चा में हैं राजस्थान की लेडी योगी साध्वी अनादि सरस्वती, कौन हैं ये, कांग्रेस में क्यों गईं?

राजस्थान की लेडी योगी कही जाने वाली बीजेपी नेता साध्वी अनादि सरस्वती ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि साध्वी अजमेर उत्तर सीट से टिकट चाहती थीं.

ADVERTISEMENT

साध्वी अनादि सरस्वती ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन थामा है. वह अजमेर नॉर्थ से टिकट मांग रही थी.
साध्वी अनादि सरस्वती ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन थामा है. वह अजमेर नॉर्थ से टिकट मांग रही थी.
Google CTA

Rajasthan’s Lady Yogi Sadhvi Anadi Saraswati: राजस्थान विधानसभा चुनाव में गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ कि साध्वी अनादि सरस्वती का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. राजस्थान की लेडी योगी कही जाने वाली बीजेपी नेता साध्वी अनादि सरस्वती ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि साध्वी अजमेर उत्तर सीट से टिकट चाहती थीं. लेकिन, बीजेपी की दूसरी सूची में भी उनका नाम नहीं आने पर वह नाराज हो गईं. इसी बीच उन्होंने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को अपना त्याग पत्र सौंप दिया. फिर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ले ली.