'काम करें पर मैंने किया इसका अहंकार ना पालें', RSS प्रमुख मोहन भागवत का इशारा किस ओर?

Mohan Bhagwat ने Manipur में बढ़ रही हिंसा की स्थिति पर कहा कि मणिपुर एक साल से शांति की राह देख रहा है. उसके पहले 10 साल राज्य में शांति रही, ऐसा लगा कि पुराना गन कल्चर समाप्त हो गया है और अचानक जो वहां कलह उपज गया या उपजाया गया उसकी आग में राज्य अभी तक जल रहा है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Mohan Bhagwat: मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ. शपथ ग्रहण समारोह के होने के लगभग 24 घंटे बाद मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है. इस बीच सोमवार 10 जून को RSS चीफ मोहन भागवत नागपुर में संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन में शामिल हुए. इस दौरान मोहान भागवत ने राजनीति, चुनाव और राजनीतिक दलों पर बात की. उन्होंने कहा कि जनता ने जनादेश दिया है. सब कुछ उन्हीं के अनुसार होगा. ऐसा क्यों हुआ संघ इसमें शामिल नहीं है.