मथुरा के शादी ईदगाह के सर्वे पर SC ने लगाई रोक, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े पूरे विवाद को समझिए

SC ने अपने आदेश में कहा है कि इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी लेकिन सर्वे की प्रक्रिया में कमिश्नर की नियुक्ति के फैसले पर रोक लगाते हुए इसपर अंतरिम रोक लगा दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट(SC) ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की कोर्ट की निगरानी में सर्वेक्षण की इजाजत देने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी, लेकिन सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक रहेगी. इस विवाद में हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर में ऐसी निशानियां हैं, जिनसे पता चलता है कि यहां पहले मंदिर था.