कश्मीर के विवादित नेता राशिद इंजीनियर की कहानी, चुनाव से ठीक पहले जेल से क्यों और कैसे बाहर आए?

Jammu-Kashmir Elections : शेख रशीद ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया और 10 साल तक जम्मू-कश्मीर प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन में इंजीनियर के रूप में काम किया. उन्हें उनकी डिग्री के कारण 'इंजीनियर रशीद' कहा जाता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jammu-Kashmir Elections: 2024 के लोकसभा चुनाव में कश्मीर घाटी की बारामूला सीट ने चौंका देने वाला रिजल्ट दिया. इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे थे. भाजपा ने घाटी की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारा, जबकि कांग्रेस ने उमर अब्दुल्ला के समर्थन में अपना उम्मीदवार वापस ले लिया. हालांकि, पीडीपी, जेके पीपुल्स पार्टी के सज्जाद लोन और कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे.