तेजस्वी के कथित बयान ‘केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं’ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

तेजस्वी यादव के बयान के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद निवासी हरेश मेहता ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tejashwi Yadav: बिहार पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक कथित बयान ‘केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं’ टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार यानी आज अपना फैसला सुनाएगा. पिछले दिनों तेजस्वी यादव के बयान के खिलाफ गुजरात के रहने वाले हरेश मेहता ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था. मेहता ने आरोप लगाया था कि, तेजस्वी के बयान से गुजरातियों की मानहानि हुई है. तेजस्वी यादव ने इस मामले की सुनवाई यानी ट्रायल गुजरात से बाहर किसी अन्य राज्य में कराने की गुहार लगाई थी.