टाटा को अपना नैनो प्लांट बंगाल से ले जाना पड़ा था गुजरात, अब मिलेगा मुआवजा, जानिए पूरा किस्सा
नैनो कार रतन टाटा की ड्रीम प्रोजेक्ट थी. उनकी योजना भारतीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए किफायती कार बनाने की थी. उन्होंने बाईक और स्कूटर खरीदने वालों के सामने एक ऑप्शन देने की कोशिश की.
ADVERTISEMENT

Tata Nano News
Tata Group News: टाटा ग्रुप को पश्चिम बंगाल में अपने बंद नैनो प्लांट से जुड़े केस में जीत मिल गई है. तीन सदस्यीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने टाटा मोटर्स के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को 765.78 करोड़ रुपए मुआवजा देने का निर्देश दिया है. यह मुआवजा टाटा ग्रुप को सिंगूर में अपने नैनो कार के प्लांट को बंद करने पर हुए नुकसान के एवज में मिलेगा. तब तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी के विरोध के बाद टाटा ने अपना प्लांट पश्चिम बंगाल से गुजरात में शिफ्ट कर लिया था.