'किंग-पिंग को बचाने के लिए हो रही साजिश, PS ने की है गलती तो कर लो गिरफ्तार', NEET Paper Leak पर बोले तेजस्वी

Tejashwi on NEET Paper Leak: तेजस्वी यादव ने कहा, 'ये लोग किंगपिन को बचाना चाहते हैं इसलिए मामले को डाइवर्ट कर रहे हैं. हमको कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मेरा नाम घसीटने से कुछ नहीं होगा.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tejashwi YAdav on NEET Paper Leak: MBBS यानी डॉक्टरी की पढ़ाई में प्रवेश के लिए होने वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET का पेपर लीक होने पर बवाल मचा हुआ है. बिहार से भी पेपर लीक संबंधित मामला सामना आया और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. दिलचस्प बात ये है कि, बिहार सरकार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने ये दावा किया कि, पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी(PS) प्रीतम कुमार शामिल है. इस मामले में अपने PS प्रीतम कुमार का नाम सामने आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पहली बार बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा हैं कि, अगर उनके PS ने गलती की है तो सरकार को उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर मुख्य आरोपी को बचाने का भी आरोप भी लगाया है. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.