हरियाणा के इन नेताओं के ठिकानों पर ED ने मारा छापा तो मिले करोड़ों कैश, विदेशी हथियार

4 जनवरी सुबह करीब 8 बजे 5 गाड़ियों में ED के अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान सुरेंद्र पंवार के घर पहुंचे थे. कोर्ट के आदेश के बाद ED ने इस मामले को लेकर एक एफआईआर दायर की थी.

ADVERTISEMENT

ED Haryana Raid
ED Haryana Raid
Google CTA

ED Raid in Haryana: देशभर में ED की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है. इस बीच 4 जनवरी की सुबह अवैध खनन मामले में हरियाणा कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार के साथ-साथ इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और अन्य लोगों से जुड़े 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई. बता दें कि इस छापेमारी को लेकर ED सूत्रों ने शुक्रवार यानी 5 जनवरी को बताया कि, कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, 5 करोड़ कैश के साथ-साथ 4 से 5 किलोग्रम सोने की बिस्किट भी बरामद किए गए है.