लोकसभा चुनाव में OBC वोटर्स ने NDA या INDIA किसे दिया वोट? जानिए क्या कहता है Exit Poll का अनुमान?

2019 के लोकसभा चुनाव में 56 फीसदी ओबीसी वोटर्स ने NDA को वोट दिया था. 2024 के एग्जिट पोल से पता चलता है कि इस बार चुनाव में NDA को वोट देने वाले ओबीसी वोटर्स की संख्या बढ़कर 58 फीसदी हुई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

OBC Voters in Election 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान से पहले आए एग्जिट पोल ने सभी को चौंका के रख दिया है. लगभग सभी एग्जिट पोल्स में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी के संकेत दे रहे है. एग्जिट पोल्स बीजेपी-NDA को बंपर सीटें दे रहे है. एग्जिट पोल्स के आए आंकड़ों से ये पता चला है कि, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के वोटरों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के NDA गठबंधन के पक्ष में जमकर वोट किया है. आपको बता दें कि, देश का हर तीसरा मतदाता ओबीसी है. 2019 के लोकसभा चुनाव में 56 फीसदी ओबीसी वोटर्स ने NDA को वोट दिया था. 2024 के एग्जिट पोल से पता चलता है कि इस बार चुनाव में NDA को वोट देने वाले ओबीसी वोटर्स की संख्या बढ़कर 58 फीसदी हुई है.