कौन हैं गमालियल हेम्ब्रम जिन्हें बीजेपी ने CM सोरेन के खिलाफ बरहेट से बनाया उम्मीदवार 

Jharkhand Election: ऐसा पहली बार नहीं है जब गमालियल हेम्ब्रम CM सोरेन के सामने चुनाव लड़ रहे हो. साल 2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में गमालियल ने ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के टिकट पर बरहेट से चुनावी मैदान में थे.

ADVERTISEMENT

Hemant Soren, Gamaliel Hembram
Hemant Soren, Gamaliel Hembram
Google CTA

Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने CM हेमंत सोरेन की बरहेट सीट से गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार घोषित किया है. सालों से हेमंत सोरेन अजेय रहे हैं जो बात बीजेपी को खटक रही है. इस बार के चुनाव में जीत का सिलसिला तोड़ने के लिए बीजेपी ने गमालियल हेम्ब्रम को चुनावी मैदान में उतारा है. आइए आपको बताते हैं कौन हैं गमालियल हेम्ब्रम?