तेजस में बैठ किसे हाथ दिखा वेव कर रहे थे पीएम मोदी? वायरल वीडियो का दूसरा पक्ष आया सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाइट कांबैट एयरक्राफ्ट तेजस में उड़ान भरी है. नरेंद्र मोदी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं.

ADVERTISEMENT

नरेंद्र मोदी के तेजस उड़ान को लेकर हुआ विवाद
नरेंद्र मोदी के तेजस उड़ान को लेकर हुआ विवाद
google news

PM on Tejas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाइट कांबैट एयरक्राफ्ट तेजस में उड़ान भरी है. नरेंद्र मोदी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं. तेजस में उड़ान भरने की तस्वीरों और वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. प्रधानमंत्री मोदी के तेजस में उड़ान भरने को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो तेजस के अंदर बैठ कर हाथ हिलाते (👋 करते) नजर आ रहे हैं. कांग्रेस से जुड़े हैंडल्स और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं कि बादलों के ऊपर पीएम किसे वेव कर रहे हैं.