सर्दी हो चाहे गर्मी...राहुल गांधी क्यों पहनते हैं सफेद टी-शर्ट, उन्होंने खुद बता दी वजह

महाराष्ट्र चुनाव कैंपेनिंग के दौरान राहुल गांधी नागपुर में मशहूर रामजी श्यामजी पोहे वाले की दुकान पर पहुंचे. यहां उन्होंने पोहा खाते हुए लोगों से चर्चा की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राहुल गांधी के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राहुल गांधी ने युवाओं के सवालों का जवाब दिया.

point

राहुल गांधी ने कहा- रोजगार मैन्युफक्चरिंग से आता है.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जहां एक तरफ लोग गर्म कपड़ों और जैकेट में नजर आए वहीं भीषण सर्दी में भी राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट में नजर आए. सफेद टी-शर्ट में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और उसी लिबास में हमेशा देखे जाने लगे. उनके इस टी-शर्ट पर अक्सर चर्चाएं भी रहीं. अब एक छात्रा ने उनके इस टी-शर्ट को लेकर सवाल कर दिया. राहुल गांधी ने भी बता दिया इसे पहनने की वजह.