फलोदी सड़क हादसे में मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजानों 10 और घायलों को मिलेंगे 2 लाख रुपये
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के फलोदी में रविवार को हुए एक दर्दनाक बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. इस बीच सीएम के निर्देश पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर पहुंचकर घटना की जांच के आदेश दिए. मृतकों के परिवारों को 10 से 25 लाख रुपये तक के मुआवजे ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Phalodi Road Accident
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा में रविवार देर शाम हुए बस हादसे में मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्री और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज जोधपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली और दुर्घटना की जांच करवाने की बात कही. मदन दिलावर ने इस पूरी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार संवेदनशील है और पीड़ित परिवारों की हर मदद करेगी.