जयपुर डंपर हादसा: मौत के तांडव का आ गया सीसीटीवी फुटेज, रौंगटे खड़े कर देने वाला मंजर, देखें Video
जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भारी तबाही मचाई, जिससे अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं.
ADVERTISEMENT

जयपुर सड़क हादसा का वीडियो आया सामने
Jaipur Road Accident: जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में लोहामंडी रोड पर सोमवार यानी 3 नवंबर को एक बेकाबू डंपर ने भयावह तांडव मचाया, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. इस भयंकर हादसे में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है. इस विनाशकारी घटना के बाद अब उस डंपर का दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.