'मेरा मन नहीं है कि मैं विधायक बनूं', आखिर ऐसा क्यो बोले नरेश मीणा
नरेश मीणा ने कहा कि अंता उपचुनाव में भारी दबाव और धनबल के बावजूद उन्हें मजबूत समर्थन मिला और लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के अंता सीट पर नरेश मीणा ने ठोंकी ताल.
अंता उपचुनाव हारने के बाद भी नरेश मीणा का जोश कम नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर जारी अपने लंबे संबोधन में उन्होंने चुनाव नतीजों, वोटों के गणित, समाज के समर्थन, नेताओं की भूमिका और आगे की रणनीति पर खुलकर बात की. उनके बयान से साफ है कि वह हार से निराश नहीं बल्कि और मजबूत हो गए हैं.