राजस्थान में मौसम ने मारी पलटी, ठंड को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट!

राजस्थान में शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी है. शेखावाटी सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां फतेहपुर का तापमान 5 डिग्री रहा. प्रदेश के 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान के ठंड का प्रकोप अब बढ़ने लगा है. शेखावाटी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से शीतलहर चल रही है. जिसके कारण ने सर्दी का असर काफी बढ़ गया है. झुंझुनूं, सीकर, नागौर सहित कई जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. उत्तरी पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.