लेडी पुलिस से किराया मांगना पड़ा भारी, Rajasthan रोडवेज की कई बसों का दिल्ली-हरियाणा में कटा चालान

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से तो राजस्थान रोडवेज की दिल्ली और हरियाणा आने वाली बसों पर शामत ही आ गई है. बसों को रोककर जमकर चालान काटे जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब एक दूसरा वीडियो भी वायरल होने लगा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राजस्थान रोडवेज को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

point

एक वीडियो में कंडक्टर पूछ रहा है- गलती किसी और ने की और सजा सभी को?

point

एक वीडियो में ट्रैफिक पुलिस ने किसी से फोन पर कहा- जितना हो सकता जी उतना कर दिया है.

राजस्थान रोडवेज का एक वीडियो तो आपने देखा ही होगा. मुंह पर कपड़ा बांधे हरियाणा पुलिस की लेडिज कॉन्स्टेबल किराया देने से मना कर रही है. वहीं रोडवेज बस का कंडक्टर भी अड़ गया है कि किराया लेकर रहेगा. बस खड़ी करा दी गई है. यात्री भी लेडीज पुलिस को बोल रहे हैं. लंबी बहस हो रही है. कंडक्टर बस से उतर जाने को कह रहा है.