Barmer-Jaisalmer: रविंद्र भाटी की सीट पर कांग्रेस कर गई खेल? फलोदी सट्‌टा बाजार ने चौंकाया!

Phalodi satta bazar update: देश की सबसे हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं. इधर फलोदी सट्‌टा बाजार के भावों में उठापटक ने बाड़मेर-जैसलमेर सीट को लेकर चौंका दिया है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

राजस्थान (Rajasthan news) की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. बस है तो एक ही सुगबुगाहट...कहां कौन मार रहा बाजी. गांवों, शहरों, खेत-खलिहानों, चौक-चौराहों पर बस इसी बात की चर्चा है. इसी बीच फलोदी सट्‌टा बाजार (Phalodi betting market) में उठापटक तेज हो गई है. एक तरफ रविंद्र भाटी के समर्थक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मतदान पर सवाल उठा रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी भी मतदान में भाटी के समर्थकों पर गड़बड़ी करने के आरोप लगा रही है.