राजस्थान पुलिस की जांबाजी पर बनी फिल्म 'सागवान', रील नहीं रियल अफसर लीड रोल में
राजस्थान पुलिस की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म सागवान जल्द रिलीज होने वाली है. खास बात यह है कि फिल्म में असली पुलिस अफसर एक्टिंग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Sagwan movie
राजस्थान पुलिस की जांबाजी पर आधारित फिल्म 'सागवान' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें एक्टिंग करने वाले किरदार कोई प्रोफेशनल एक्टर नहीं बल्कि खुद पुलिस अफसर हैं, जो असल जिंदगी में भी वही लड़ाई लड़ चुके हैं.