राजस्थान में पंचायतों का सबसे बड़ा फेरबदल: भजनलाल सरकार ने बदला पूरा नक्शा, कौन-से जिले में कितनी पंचायतें?

राजस्थान में 3416 नई ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी हुई है. इससे लाखों ग्रामीण निवासियों को अपने पंचायत मुख्यालय जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी. इससे समय की बचत होगी.

ADVERTISEMENT

bhajanlal sharma
bhajanlal sharma
google news

राजस्थान में पंचायतीराज व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव हो गया है. राज्य सरकार ने 41 जिलों में 3416 नई ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पूरे प्रदेश में पंचायतों का नक्शा ही बदल गया है. जहां नई पंचायतों का निर्माण हुआ है, वहीं दोगुनी संख्या में पुरानी पंचायतों का पुनर्गठन भी किया गया है. लगभग हर पंचायत की सीमाओं में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसका असर आने वाले चुनावों और स्थानीय राजनीति पर साफ दिखाई देगा.