'मैं लाइन में पहले नंबर पर...', डीके शिवकुमार का बड़ा संकेत, कांग्रेस में हलचल तेज!

डीके शिवकुमार ने संकेत दिया कि वे प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं, जिससे उनकी सीएम दावेदारी फिर चर्चा में है. सिद्धारमैया 5 साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा करते हैं.

ADVERTISEMENT

DK Shivakumar, Siddaramaiah
DK Shivakumar, Siddaramaiah
Google CTA

डीके शिवकुमार 6 साल से कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बने हुए हैं. प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए डीके ने ऐसा प्रोजेक्ट शुरू किया जैसा कभी किसी राज्य के किसी प्रदेश अध्यक्ष नहीं किया. 2023 में कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता में आई. डीके ने ड्रीम देखा पूरे राज्य में 100 कांग्रेस भवन बनाने का. प्रोजेक्ट एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है. डीके शिवकुमार दिल्ली आकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिले. 100 कांग्रेस प्रोजेक्ट की हरी झंडी दिखाने के लिए इनवाइट किया. ये मेल-मुलाकात ऐसे समय हुआ जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने और 30-30 मंथ फॉर्मूले के तहत सीएम बदलने की जोरों से चर्चा है.