सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक ने किया घिनौना काम! बोला, ‘किसी को बताया तो 36 टुकड़े कर दूंगा’

धौलपुर जिले में एक सरकारी कर्मचारी द्वारा एक 30 वर्षीय महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी सरकारी कर्मचारी ने पंचायत समिति में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से कई बार रुपए भी ऐंठे हैं. पीड़ित महिला ने घटना को लेकर […]

सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक ने किया घिनौना काम! बोला, 'किसी को बताया तो 36 टुकड़े कर दूंगा'
सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक ने किया घिनौना काम! बोला, 'किसी को बताया तो 36 टुकड़े कर दूंगा'
social share
google news

धौलपुर जिले में एक सरकारी कर्मचारी द्वारा एक 30 वर्षीय महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी सरकारी कर्मचारी ने पंचायत समिति में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से कई बार रुपए भी ऐंठे हैं. पीड़ित महिला ने घटना को लेकर बाड़ी कोतवाली कोतवाली थाना पर नामजद सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज महिला का मेडिकल करा कर मामले में अनुसन्धान शुरू कर दिया हैं.

बाड़ी उप खंड इलाके की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने पुलिस थाना में दर्ज कराईल है, जिसमें बताया है कि करीब चार वर्ष पूर्व उसके पति के साथ उसकी अनबन होने गई थी और वह अपने दो बच्चों को साथ लेकर अपनी ससुराल से बाड़ी आ गई और घरेलू कामकाज कर अपना और बच्चों का पालन पोषण कर रही थी.

प्रेम के जाल में फंसी महिला

कुछ दिनों बाद बाड़ी के उमरेह गांव के सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुनंदन मीणा उसके संपर्क में आ गया. इसके बाद सुरेंद्र सिंह महिला का किसी ना किसी रूप में सहयोग करने लगा. महिला सुरेंद्र सिंह के प्रेम प्रसंग में फंस गई. महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि सरकारी नौकरी का झांसा देकर सुरेंद्र सिंह ने जून 2021 से अब तक महिला का देह शोषण कर कई बार दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें...

हजारों रुपए भी ऐठें

महिला ने रिपोर्ट में बताया हैं कि सुरेंद्र सिंह ने दो साल में उसके फोन पे से अब तक करीब 9 बार ट्रांजेक्शन कराया है. फोन पे से एक लाख पैसठ हजार रुपए और तीस हजार रुपए नगद सुरेंद्र सिंह ले चुका है. महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी सुरेंद्र सिंह दबंग है और वह बदमाशों के संपर्क में रहता है. महिला ने रिपोर्ट में बताया हैं कि जब वह आरोपी सुरेंद्र सिंह से परेशान गई और उससे अपने रुपए मांगे तो आरोपी सुरेंद्र सिंह ने महिला को धमकी दी.

महिला को दी धमकी

आरोपी सुरेंद्र सिंह ने महिला से कहा कि अगर पुलिस में मामला दर्ज कराया या फिर कोई क़ानूनी कार्रवाई की तो तेरे 36 टुकड़े कर दूंगा. आरोपी की धमकी के बाद डरी हुई महिला ने बाड़ी पुलिस थाना पर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 420,406,376 और 506 में मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया हैं.बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ ठगी और रेप के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया है. मामला दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है.

    follow on google news