राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर, IMD ने जारी की 23 जिलों में बारिश की चेतावनी!

राजस्थान में बारिश का दौर शुरू हो गया है. 23 जिलों में अलर्ट जारी है. कोटा, सवाई माधोपुर और चित्तौड़गढ़ में बूंदाबांदी हो रही है. चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 अक्टूबर तक बारिश होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने 23 जिलों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह मौसमी सिस्टम 30 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा. इसके चलते तापमान में गिरावट और सर्दी बढ़ने की संभावना है.