Fact Check: 27 अगस्त को राजस्थान में होंगे छात्रसंघ चुनाव, सामने आया पूरा शेड्यूल? जानें वायरल पत्र का सच

Student Union Elections in Rajasthan: राजस्थान में 27 अगस्त को प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव होंगे. वहीं 28 अगस्त को मतगणना की खबर वायरल हो रही है. इस पर राजस्थान तक ने फेक्ट चेक किया. आइए देखते हैं वायरल हो रहे इस पत्र की सच्चाई क्या है.

ADVERTISEMENT

 Rajasthan Student union elections
Rajasthan Student union elections
google news

Student Union Elections in Rajasthan: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने को लेकर भजनलाल सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है. इस पत्र में बताया गया कि 27 अगस्त को प्रदेशभर में छात्रसंघ चुनाव होंगे. वहीं 28 अगस्त को मतगणना की बात कही गई है. लेकिन वायरल हो रहे इस पत्र की सच्चाई यह नहीं है. बल्कि यह पत्र फेक है. इस बात की जानकारी खुद शिक्षा सचिव ने दी.