पूर्व MLA मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर बवाल, बाड़मेर की सड़कों पर लगे अश्लील होर्डिंग्स, केस दर्ज

Mewaram Jain Controversy: पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी पर बाड़मेर में विवाद खड़ा हो गया है. उनके कथित अश्लील वीडियो के पोस्टर शहर में लगाए गए, जिन पर "बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं" लिखा था. हालांकि, जैन ने इसे विरोधियों की 'नीचता' बताया क्योंकि कोर्ट उन्हें क्लीन चिट दे चुका है.

ADVERTISEMENT

Mewaram Jain Controversy
Mewaram Jain Controversy
google news

Mewaram Jain Controversy: राजस्थान के बाड़मेर जिले में पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया है. शनिवार को बाड़मेर, बायतु और बालोतरा के कई इलाकों में मेवाराम जैन के कथित अश्लील वीडियो के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए. इन पोस्टरों पर लिखा था, "बाड़मेर हुआ शर्मसार, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी बाड़मेर की कांग्रेस, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं." पोस्टरों में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा का नाम भी लिखा था. हालांकि, प्रशासन और समर्थकों ने सुबह -सुबह ही शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर को उतार दिया है.