सियासी किस्सेः इस दिग्गज नेता ने महिला के घूंघट पर जताई थी आपत्ति, खाना छोड़कर चले गए, जानें

Rajasthan News: जब देश आजाद हुआ तो राजस्थान के गठन में कई नेताओं की अहम भूमिका थी. उनमें से ही एक थे माणिक्यलाल वर्मा. जिन्हें राजस्थान राज्य का गठन होने से पहले प्रधानमंत्री बनाया गया. राज्य का विलय हुआ तो लोकसभा चुनाव में पहले टोंक और फिर चित्तौड़गढ़ से सांसद भी रहे. वर्मा को राज्य […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: जब देश आजाद हुआ तो राजस्थान के गठन में कई नेताओं की अहम भूमिका थी. उनमें से ही एक थे माणिक्यलाल वर्मा. जिन्हें राजस्थान राज्य का गठन होने से पहले प्रधानमंत्री बनाया गया. राज्य का विलय हुआ तो लोकसभा चुनाव में पहले टोंक और फिर चित्तौड़गढ़ से सांसद भी रहे. वर्मा को राज्य के ऐतिहासिक बिजौलिया किसान आंदोलन से जुड़े रहने की वजह से भी याद किया जाता है. मेवाड़ के इस नेता ने आजीवन किसानो और पिछड़े वर्ग के मुद्दों के लिए संघर्ष किया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे वर्मा ने सामाजिक कुरीतियों का भी विरोध किया. इसी से जुड़ा एक किस्सा भी खास है जब रूढ़ियो के कट्टर विरोधी वर्मा ने स्त्रियो में पर्दा की प्रथा पर नाराजगी जाहिर की.