Rajasthan: पूर्व मंत्री ने अपने खून से लिखी CM भजनलाल को चिट्ठी, सरकार से की ये बड़ी मांग

Rajasthan Politics: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी ने सीएम भजनलाल शर्मा को अपने खून से चिट्ठी लिखी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Politics: पूर्व कैबिनेट मंत्री और बायतू से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) को अपने खून से चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव (student union elections) छात्रों का अधिकार है, इसलिए इस मामले को संवेदनशीलता से संज्ञान में लेना चाहिए.