चूरू, झुंझुनूं और बाड़मेर सीट को लेकर मुंबई सट्टा बाजार ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बीजेपी की बढ़ी टेंशन

मुंबई के सट्टा बाजार ( Mumbai Satta Bazaar ) ने राजस्थान की हॉट सीटों को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए कल (1 जून) अंतिम चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे. हर कोई लोकसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हर कोई इस बात को लेकर चर्चा कर रहा है कि देश में बीजेपी और इंडिया गठबंधन में से किसकी सरकार बनेगी? इस बीच मुंबई के सट्टा बाजार ( Mumbai Satta Bazaar ) ने राजस्थान की कुछ हॉट सीटों को लेकर एक एक भविष्यवाणी की है. सट्टा बाजार के इस अनुमान से बीजेपी की टेंशन बढ़ती हुई दिख रही है.