Nagaur: महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 50 मिनट तक चला ऑपरेशन, डॉक्टर बोले- 'हैरान हैं'
नागौर में एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए.
ADVERTISEMENT

नागौर (Nagaur News) की एक महिला ने मकराना शहर के सीबीएम हॉस्पिटल (CBM Hospital) में एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है. डॉक्टर इसे दुर्लभ मामला बता रहे हैं वहीं परिजनों में बेहद खुशी का माहौल है. जब महिला ने तीनों बच्चों को एक साथ जन्म दिया तो कुदरत का यह करिश्मा देखकर हर कोई हैरान रह गया. एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी (child birth) होते देख स्वास्थ कर्मी भी हैरत में पड़ गए.