पूर्व MLA पर नाबालिग बच्चियां मांगने का आरोप, अब रेप केस में कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

Barmer Former MLA Mewaram Jain: राजस्थान हाईकोर्ट ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन को रेप केस में गिरफ्तारी से राहत दे दी है.

ADVERTISEMENT

पूर्व MLA पर नाबालिग बच्चियां मांगने का आरोप, अब रेप केस में कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक
पूर्व MLA पर नाबालिग बच्चियां मांगने का आरोप, अब रेप केस में कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक
Google CTA

Barmer Former MLA Mewaram Jain: बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन (Mewaram Jain) के खिलाफ एक महिला ने जोधपुर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाने में रेप, पॉक्सो और एससी-एसटी ऐक्ट में केस दर्ज करवाया था. अब इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर (Rajasthan Highcourt) ने पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं. अब इस मामले में अगली सुनावाई 25 जनवरी 2024 को होगी.