Rajasthan: पेपर लीक केस में कार्रवाई पर सचिन पायलट ने की भजनलाल सरकार की प्रशंसा!, बोले- 'मैं इसका स्वागत करता हूं'

Rajasthan: पेपर लीक मामले में बीजेपी की कार्यवाई नपर सचिन पायलट ने कहा कि 'मैं स्वागत करता हूं, सरकार किसी की भी हो. लेकिन, पेपर लीक जैसे अहम मुद्दे पर लोगों के मन में विश्वास नहीं जगा पाएं कि नौजवानों का भविष्य सुरक्षित हैं तो हम सही नही कर रहे हैं. लेकिन, भाजपा को भी जो काम करना हैं, प्रतिशोध की भावना से नहीं करना है, जड़ तक जाना हैं.

ADVERTISEMENT

Rajasthan: पेपर लीक केस में कार्रवाई पर सचिन पायलट ने की भजनलाल सरकार की प्रशंसा, बोले- 'मैं इसका स्वागत करता हूं'
Rajasthan: पेपर लीक केस में कार्रवाई पर सचिन पायलट ने की भजनलाल सरकार की प्रशंसा, बोले- 'मैं इसका स्वागत करता हूं'
google news

Rajasthan: राजस्थान की सबसे चर्चित बाड़मेर -जैसलमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने आए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान तक से खास बातचीत करते हुए कहा है कि बीजेपी वाले जिस तरह से 300, 400 और 500 पार इसमें कोई दम नहीं है. क्योंकि 10 साल के रिपोर्ट कार्ड पर जनता वोट डालेगी. और लोगों ने देख लिया है कि पिछले 10 सालों में उन्होंने क्या खोया है और क्या मिला है. विशेष वर्ग से किसान वर्ग है, नौजवान वर्ग है...वो भी यह जानता है कि जज्बाती मुद्दों पर बार -बार वोट डालकर देश का भला नहीं होने वाला. पायलट ने कहा कि हमारे जो कैंपेन हैं और केंडीनेट्स है, मजबूत हैं. उम्मीद करता हूं कि इस बार हम अच्छे बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे.