Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तापमान गिरने की बजाय बढ़ रही गर्मी, IMD ने बताया लेटेस्ट अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से गर्मी बढ़ने लगी है. देखा जाए तो अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक तापमान गिरने लगता है और हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
राजस्थान में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है.
जहां अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक तापमान गिरता है वहीं गर्मी बढ़ रही है.
राजस्थान में मौसम ने फिर करवट लेनी शुरू कर दी है. बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है. एक बार फिर दिन तापमान बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. वहीं सिरोही में रात में सबसे कम तापमान 17.4 डिग्री रहा. सिरोही की रात ठंडी रही और लोग हल्के कंबल में लिपटने को मजबूर हो गए.