MOTN Survey: राजस्थान में फिर लौट रही है BJP की लहर? 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के नतीजों ने चौंकाया
MOTN Survey Rajasthan: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल फिर बदलता दिख रहा है. मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक एनडीए को राज्य में बढ़त मिलती नजर आ रही है. सीटों और वोट शेयर दोनों में एनडीए आगे है, हालांकि इंडिया गठबंधन की चुनौती अब भी बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey Rajasthan
MOTN Survey Rajasthan: राजस्थान में पिछले दस सालों से एक ही पार्टी का दबदबा रहा है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने सभी 25 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था. हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में यह गणित बिगड़ गया और बीजेपी 14 सीटों पर सिमट गई, जबकि इंडिया गठबंधन ने 11 सीटों पर कब्जा जमाया था.
