लॉरेंस गैंग पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर रितिक बॉक्सर और रोहित गोदारा पर रखा 1-1 लाख का इनाम

Crime News: राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश में लॉरेंस गैंग को ऑपरेट करने वाले मुख्य गैंगस्टर रोहित गोदारा अपने साथी बदमाशों के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहा है. कुछ दिन पहले गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला बदमाश रोहित गोदारा अभी […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Crime News: राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश में लॉरेंस गैंग को ऑपरेट करने वाले मुख्य गैंगस्टर रोहित गोदारा अपने साथी बदमाशों के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहा है. कुछ दिन पहले गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला बदमाश रोहित गोदारा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है और इसी बीच जयपुर में कई उद्योगपतियों और धनासेठों को फिरौती के कॉल करने वाला और जी-क्लब पर अंधाधुंध फायरिंग करने के पीछे के मास्टरमाइंड रितिक बॉक्सर की पुलिस को तलाश है. ऐसे में अब राजस्थान पुलिस ने इन दोनों खूंखार गैंगस्टरों के आलावा पेपर लीक के मुख्य आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए ईनाम की घोषणा की है.