बनारस आए और काशी भण्डार का चाट नहीं खाए तो अधूरा है बनारस का सफर

गंगा नदी के तट पर बसा बनारस अपनी आध्यात्मिकता, संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता है. यहाँ आने वाले हर पर्यटक की लिस्ट में एक नाम जरूर होता है- काशी भण्डार. 60 साल पुराना काशी भण्डार बनारस की गलियों में अपनी स्वादिष्ट चाट का जादू बिखेर रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

महादेव की नगरी बनारस में घूमने वाले जगहों की कमी नहीं है. यहाँ आने वाले हर पर्यटक को काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, गंगा आरती और सिल्क की खरीदारी के अलावा, स्वादिष्ट बनारसी भोजन का भी आनंद लेना चाहिए. बनारसी भोजन अपनी विविधता और अद्वितीय स्वाद के लिए जाना जाता है. यहाँ आपको मिठाई, नमकीन, चाट और करी के विभिन्न प्रकार मिलेंगे. और यदि आप चाट के प्रेमी हैं, तो काशी भण्डार का चाट आपको जरूर खाना चाहिए.