शनि जयंती के अवसर पर करें शनिदेव के इन मंदिरों में दर्शन, शनि दोष से मिलेगी मुक्ति
बता दें, इस बार शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी. तो आइए जानते हैं शनि जयंती पर किन-किन मंदिरों के दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

शनि ग्रह, जिन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में नौ ग्रहों में से सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक हैं. शनि की साढ़े साती, ढैय्या, और शनि दोष जैसी अवधियां जीवन में कठिनाइयाँ और बाधाएं ला सकती हैं. इन कठिनाइयों से निजात पाने के लिए, शनिदेव के अनेक मंदिर प्रसिद्ध हैं, जहाँ दर्शन मात्र से ही शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है. बता दें, इस बार शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं शनि जयंती पर किन-किन मंदिरों के दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है.